कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस सबसे आगे, भाजपा तीसरे नंबर पर
कर्नाटक विधानसभा की 223 सीटों के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 115 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 35, जेडीएस 42 और केजेपी 12 सीटों पर आगे है।
शुरुआती रुझानों के देखते हुए कांग्रेस पार्टी की आठ साल बाद सत्ता में वापसी होने वाली है। ताजा समाचार मिलने तक कांग्रेस ने अब तक सात सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सदानंद गौड़ा ने शुरूआती रूझानों को देखने के बाद हार कबूल कर ली है। उन्होंने कहा, ‘हम विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हैं। येदियुरप्पा ने हमारा नुकसान किया है।’
कर्नाटक में 223 विधान सभा सीटों के लिए 2940 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। करीब चार करोड़ 35 लाख मतदाताओं में से 70.23 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।
चुनाव में मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, विधानभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर, पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और जेडीएस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी के नतीजों पर नजरें हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे संसद के भीतर व बाहर विपक्ष के चौतरफा हमलों से जूझ रही कांग्रेस के लिए राहत देने वाली है।
एक्जिट पोल सर्वे के नतीजों से कांग्रेस बेहद उत्साहित है और नतीजे आने से पहले ही प्रदेश में नई सरकार बनाने की बात कहने लगी है।