main newsदिल्ली

लाइव -बिन्नी की प्रेस कांफ्रेंस -आप के खिलाफ निकाली भड़ास

binniविनोद कुमार बिन्नी की प्रेस कांफ्रेस शुरू हो गयी है उन्होंने अरविन्द समेत पुरी पार्टी पर गंभीर इलज़ाम लगाये है उन्होंने सीधे सीधे अरविन्द और संदीप दीक्षित के बीच सम्बन्ध होने की बात कही जिसके चलते शीला दीक्षित पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है अपनी पुरी प्रेस कांफ्रेंस मैं उन्होंने अब तक विपक्ष द्वारा लगाये गये सभी मुद्दों को ले लिए है

बिन्नी ने आरोप लगाये की “आप” सरकार ने दिल्ली की जनता से वायदे पुरे नहीं कर रही है पर २ महीने के लिए टाइम पास कर रही है। सरकार सिर्फ सत्ता के लिए समझोते कर रही है

प्रेस कांफ्रेंस की कुछ प्रमुख आरोप

जनलोकपाल के लिए समयबद्घ कार्यक्रम बना था, इसे 14 दिन के अंदर बनाना था, 19 दिनों बाद भी बिल क्यों‌ पारित नहीं हुआ।

‌बिन्नी ने आरोप लगाया, दिल्‍ली में रेप पर बयाना भी नहीं दिया

दिल्‍ली के पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जाच का आदेश तक नहीं दिया

संदीप दीक्षित से अरविंद केजरीवाल की नजदीकियां हैं।

सारे मंत्री आज वीआईपी नंबर की गाड़ी चला रहे हैं।

जनता के विरोध के बाद अरव‌िंद केजरीवाल बंगले से पीछे हटे।

केजरीवाल ने मुझे घर बुलाया और चुनाव लड़ने को कहा। उन्होंने मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा।

मनीष सिसोदिया ने मेरी ओर से 100 लोगों को साइन कराके दिया।

कैंडिडेट को चुनने में जनता की बातें नहीं मानीं

दिल्ली में लोकसभा की सभी टिकट तय हैं। फिर भी हजार लोगों को साइन कराने को ड्रामा क्यों हो रहा है?

केजरीवाल तानाशाह की तरह बर्ताव करते हैं।

हम लोग किसी को मुख्यमंत्री बनाने नहीं आए थे। पूर्वी दिल्‍ली को सीटों को जीताने में मेरा भी योगदान रहा है।

आशुतोष जैसे लोग पार्टी में आए हैं। ये अवसरवादी हैं।

26 जनवरी तक जनलोकपाल पारित नहीं किया तो 27 जनवरी से मैं अनशन करूंगा।

दिल्‍ली की सरकार टाइमपास की कोशिश कर रही है।

 

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button