main newsराजनीति

सरकार की जिम्मेदारी है सदन चलाना: यशवंत सिन्हा

Yashwant-Sinha_9नई दिल्ली। पिछले एक सप्ताह से सदन के अंदर चल रहे घमासान को लेकर अब कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। दोंनो ही पार्टियां इसके लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस बयान के बाद कि सदन के माहौल से पूरी दुनिया हम पर हंस रही है, भाजपा के नेता यशवंत सिन्हा ने कहा है कि सदन को चलाने की जिम्मेदारी जितनी विपक्ष की है उतनी ही जिम्मेदारी सरकार की भी बनती है। उन्होंने कहा कि यदि दुनिया इसका मजाक उड़ा रही है तो इसकी भी जिम्मेदार खुद सरकार ही है, न कि भाजपा या विपक्ष।

सिन्हा के इस बयान पर राजीव शुक्ला ने यह कहते हुए टिप्पणी की है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर जो बयानबाजी भाजपा के नेता कर रहे हैं वह सिर्फ पार्टी की सोच हो सकती है, लेकिन यह जनमानस की आवाज नहीं हो सकती है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button