बोस्टन ब्लास्ट: आखिर कौन है सुनील त्रिपाठी, जानिए
बोस्टन. जिस सुनील त्रिपाठी की तलाश बोस्टन पुलिस को है, वह पिछले महीने की 16 तारीख से लापता है। पुलिस का कहना है कि सुनील त्रिपाठी ही वह शख्स है जिसने सफेद रंग की कैप पहनी हुई थी और पहले संदिग्ध के ठीक पीछे चल रहा था। 22 वर्षीय सुनील त्रिपाठी के पिता वहां के जाने माने सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उसके गायब होने के बाद से उसके परिजनों और पड़ोसियों ने उसके बारे में काफी पूछताछ की, पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। लापता होने से पहले सुनील ने अपना मोबाइल फोन और पर्स घर पर ही छोड़ दिया था।