main newsभारतराजनीति

देश की खास जनता आम जनता से डरी रही

नई दिल्ली। दिल्ली शनिवार को हाई अलर्ट पर रही। प्रधानमंत्री आवास समेत वीआईपी लोगों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया और बैरीकेडिंग कर दी गई। पुलिस को डर था कि कहीं मुनिया के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के बाद वसंत विहार गैंगरेप के बाद वाले हालात पैदा न हो जाएं। पुलिसकर्मियों को शनिवार सुबह आठ बजे ही ड्यूटी पर बुला लिया गया था। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि शनिवार दोपहर को इंडिया गेट पर धारा-144 लगा दी गई है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खुफिया विभाग ने शुक्रवार रात को ही बड़े आंदोलन की जानकारी दी थी। इसके बाद शनिवार सुबह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सात रेसकोर्स स्थित प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास पर चारों तरफ काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। इनमें से काफी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी थी। ज्यादातर वीआईपी लोगों के आवासों के बाहर बैरीकेड्स लगा दिए गए। राष्ट्रपति भवन की तरफ जाने वाले और राजपथ पर चहलकदमी करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
वहीं, इंडिया गेट पर दिल्ली पुलिस के अलावा रिजर्व फोर्स और अर्र्धसैनिक बलों को तैनात किया गया। वहां दिल्ली पुलिस की आधा दर्जन बसें खड़ी थीं। हालांकि, प्रदर्शनकारी इंडिया गेट व राजपथ नहीं गए, जिस कारण पुलिसकर्मी पेड़ों के नीचे आराम करते दिखे। इंडिया गेट जाने वाले रास्तों पर भी निशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button