main newsमनोरंजन

तलाक की अर्जी के बाद सुजैन ने की अर्जुन रामपाल संग पार्टी

04_05_2014-4arjunमुंबई। अपने पति अभिनेता रितिक रोशन से अलग होने के लिए मुंबई की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद सुजैन खान को अभिनेता अर्जुन रामपाल के साथ पार्टी करते हुए देखा गया। पार्टी में सुजैन सेलेब्रिटी शेफ विकी रतनानी के साथ पहुंची थीं और काफी खुश नजर आ रही थीं।

रितिक और सुजैन दोनों के करीबी रहे अर्जुन को उनके तलाक की असली वजह समझा जा रहा है। हालांकि अर्जुन इन आरोपों से इंकार कर चुके हैं। रितिक और सुजैन ने चार महीने पहले अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया था। दोनों के दो बच्चे हैं। इस साल अक्टूबर में तलाक के बाद दोनों बच्चे सुजैन के साथ रहेंगे

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button