अटारी बॉर्डर/अमृतसर. पाकिस्तान की जेल में कैद 11 भारतीय नागरिक शुक्रवार को वतन लौट आए। पाक रेंजर्स ने इनको बाद दोपहर करीब एक बजे बीएसएफ के हवाले किया। रिहा होने वालों में गुजरात के सात मछुआरे तथा चार आम नागरिक हैं। ये लोग समुद्री तूफान के चक्कर में और गलती से बॉर्डर क्रास कर पाकिस्तानी हद में पहुंच गए थे। इन्होंने बताया कि पाक की जेल में अभी और ऐसे भारतीय कैद हैं जिनकी सजाएं पूरी हो चुकी हैं। इन्होंने भारत तथा पाक सरकारों से वह एक दूसरे के नागरिकों को रिहा करें।