नई दिल्ली। रेप की घटनाओं से त्रस्त राजधानी दिल्ली में रविवार को एक और महिला को दिनदहाड़े अगवा कर चलती कार में गैंगरेप किया गया तो वहीं दूसरी ओर हैवानों ने 5 साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा।
मिली जानकारी के मुताबकि आरोपी रविवार को महिाला को नई दिल्ली इलाके में भैरो मंदिर के पास फेंक कर फरार हो गए। कार में आरोपी चार युवकों के साथ दो महिलाएं भी थीं। आरोपी महिला के पूर्व परिचित हैं।
दिल्ली पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। मंडावली निवासी 35 वर्षीय महिला रविवार सुबह करीब नौ बजे पांडव नगर से अक्षरधाम मंदिर के पास गई थी। इसी दौरान मंदिर के पास सफेद रंग की कार में चार लोगों ने उसे खींच लिया। इसके बाद चलती कार में रेप किया और भैरों मंदिर के पास फेंक कर फरार हो गए। किसी ने महिला को अर्द्ध बेहोशी की हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। नई दिल्ली जिला पुलिस महिला को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई। होश आने पर उसने आपबीती बताई। चिकित्सकीय जांच में रेप की पुष्टि हुई। हालांकि उसके शरीर पर खरोंच के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
वहीं एक दूसरे मामले में कापसहेड़ा थानाक्षेत्र के समालका इलाके में नर्सरी में पढ़ने वाली पांच वर्षीय छात्रा के साथ पड़ोसी ललित (22) ने दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। बच्ची ने सारी बात दादी को बताई और उसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल जांच कराई तो दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों के मुताबिक शुक्त्रवार शाम को बच्ची घर के पास खेल रही थी। ललित वहां आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसने उससे दुष्कर्म किया। परिजनों का आरोप है कि पीसीआर कॉल की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हालांकि थाने में मामला पहुंचते ही पुलिस ने जांच कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।