एनसीआरगाजियाबाद

गाजियाबाद में डॉक्टर ने की महिला मरीज से छेड़खानी

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक महिला ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, पीड़ित महिला का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ बदसलूकी की। महिला ने डॉक्टर की शिकायत पहले अपने परिजनों से की, इसके बाद पीड़ित के घरवालों ने क्लीनिक पहुंचकर डॉक्टर की पिटाई की और फिर पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी डॉक्टर का कहना है कि वो बेकसूर है, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

डॉक्टर को गंभीर चोट आई हैं, पुलिस इस मामले में डॉक्टर को पीटनेवालों पर भी कार्रवाई करने का मन बना रही है। महिला ने इस बात की शिकायत पहले अपने पति से की, इसके बाद महिला के गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर अमरीश त्यागी की जमकर पिटाई की। डॉक्टर ने भी महिला और उसके परिजनों पर आरोप लगाया है और कहा है

की उसे फंसाया जा रहा है। पुलिस दोनों ही पक्षों की बात सुनने के बाद कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button