भारत

अमेरिका ने ‘निर्भया’ को दिया ‘वुमन ऑफ करेज’ अवॉर्ड

वाशिंगटन। अमेरिका ने दिल्ली गैंगरेप की शिकार हुई लड़की ‘निर्भया’ को ‘वुमन ऑफ करेज’ अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह अवार्ड महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए दिया गया। विदेश विभाग द्वारा शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा, विदेश मंत्री जॉन केरी के साथ उपस्थित थीं और उन्होंने ‘निर्भया’ के साहस और दृढ़ इच्छा शक्ति की प्रशंसा की।

केरी ने कहा कि उसकी बहादुरी से प्रेरणा लेकर लाखों लोग एकजुट हुए और सबका यही संदेश था कि वो महिलाओं के खिलाफ अब कोई हिंसा और पीड़िता या मृतक पर लगने वाले कलंक को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अवॉर्ड की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा, कि ‘निर्भया’ की लड़ाई ने उन्हें जिदा रखा है। भारत और विश्व में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा के खिलाफ लोगों को एकजुट किया है और वे न्याय की मांग में अद्भुत साहस दिखा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान ‘निर्भया’ के माता-पिता के संदेश को भी पढ़ा। ‘निर्भया’ के अलावा इस कार्यक्रम में महिला अधिकार और सशक्तिकरण की वकालत करने में अद्भुत साहस दिखाने वाली विश्व भर की आठ अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button