दुनिया

अमेरिका की गिरफ्त में ओसामा का दामाद

वाशिंगटन। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन का दामाद सुलेमान अबू गैथ अमेरिका का हत्थे चढ़ गया है। उसको अमेरिका ले जाया गया है, जहां उसकी किस्मत का फैसला होगा। माना जा रहा है कि अब उसकी जिंदगी की उलटी गिनती भी शुरू हो गई है।

तुर्की के सुरक्षा बलों ने अल-कायदा के पूर्व नेता ओसामा बिन लादेन के दामाद सुलेमान अबू गैथ को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एक स्थानीय अखबार हुर्रियत की जानकारी के मुताबिक तुर्की के अधिकारियों को बिन लादेन के दामाद के ठिकाने की जानकारी वाशिंगटन से प्राप्त हुई थी। इसके मुताबिक ओसामा बिन लादेन का दामाद एक जाली पासपोर्ट पर ईरान से तुर्की में आया था। तुर्की के अधिकारियों ने सुलेमान पर अवैध रूप से सीमा पार करने का आरोप लगाया है और वे उसे ईरान वापस भेजना चाहते हैं लेकिन अमरीका ने तुर्की से कहा कि बिन-लादेन के दामाद को अमरीकी अधिकारियों के हवाले किया जाए ताकि आतंकवादी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता के बारे में पूछताछ की जा सके।

सुलेमान ओसामा बिन लादेन का प्रवक्ता रह चुका है। वह अलकायदा के टॉप लीडर में से एक बताया गया है। अमेरिका में हुए 9/11 के हमले में इसका भी हाथ बताया गया है। लादेन को अमेरिका के सील कमांडो की एक टुकड़ी ने मई 2011 में पाकिस्तान के ऐबटाबाद स्थित एक हवेली में मार गिराया था। बाद में उसके शरीर को किसी अज्ञात स्थान पर दफन भी कर दिया गया था।

NCR Khabar Internet Desk

एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045 / 9654531723 पर व्हाट्सएप करें I हमारे लेख/समाचार ऐसे ही आपको मिलते रहे इसके लिए अपने अखबार के बराबर मासिक/वार्षिक मूल्य हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है और उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे

Related Articles

Back to top button