जेल भेजे गए गिरफ्तार आरोपी

NCR Khabar Internet Desk
1 Min Read

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को डांडीडीह में कुछ लोगों ने अर्जुन सोनार व उसकी पत्नी लाछो देवी के साथ मारपीट की थी। अर्जुन सोनार की शिकायत पर डांडीडीह निवासी अरुण सोनार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी तरफ बताया गया कि बेरगी निवासी संतोष वर्मा एक कांड में वर्ष 2007 से फरार था। न्यायालय द्वारा उसके घर की कुर्की जब्ती का आदेश पारित किया गया था। अदालत के आदेश का पालन करते हुए फरार अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने के लिए पहुंचने पर पुलिस टीम को देख संतोष भागने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

– See more at: http://www.jagran.com/jharkhand/bokaro-10171530.html#sthash.FyWc8g5R.dpuf

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045 / 9654531723 पर व्हाट्सएप करें I हमारे लेख/समाचार ऐसे ही आपको मिलते रहे इसके लिए अपने अखबार के बराबर मासिक/वार्षिक मूल्य हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है और उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे