खेल

ऑस्ट्रेलिया और आलोचकों को धोनी ने धो डाला

चेन्नई. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बेहतरीन दोहरे शतक और स्पिनर आर अश्विन की करिश्माई गेंदबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चेन्नई टेस्ट में 8 विकेट से धूल चटा दी। विकेट से मिली यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक है।

जीत के बाद विजयी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “मैं कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाऊंगा। क्रिकेट में आने के बाद मेरे कई अनदेखे सपने साकार हुए हैं। यह मेरे लिए अद्भुत है। कप्तानी तो दूर, मैंने तो कभी नेशनल टीम में आने का भी सपना नहीं देखा था।”

दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से पीटा है। इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान भारत को जीत दिलाने के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान भी बन गए हैं।
इस जीत के साथ ही धोनी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी कर ली। गांगुली ने भारत को 21 मैचों में जीत दिलाई थी। धोनी के खाते में भी अब 21 टेस्ट जीत दर्ज हो चुकी हैं।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में मेजबान ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। सीरीज का अगला मैच हैदराबाद में 2 मार्च से खेला जाएगा।
भारत द्वारा पहली पारी में बनाए 572 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 241 रन ही बना सका। मेहमान टीम द्वारा दिए 50 रन के टार्गेट को भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवा कर हासिल कर लिया।
वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय का विकेट गिरने के बाद जीत का जोश कम होने लगा था, लेकिन सचिन तेंडुलकर ने मैदान पर आते ही उसे दोगुना कर दिया। मास्टर ने अपनी क्लास दिखाते हुए नाथन लियोन की बॉलिंग पर लगातार दो छक्के लगा कर टीम को जीत के करीब कर दिया। सचिन 13 रन बना कर नाबाद रहे।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनकी बेहतरीन 224 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।
भारत यह टेस्ट मैच जीतेगा इस बात का ग्रीन सिगनल मैच के पहले दिन ही मिल गया था। आर अश्विन ने अपनी फिरकी से कंगारू बल्लेबाजों को ऐसा फंसाया कि वे मैच के आखिरी दिन तक उबर नहीं पाए।

जडेजा ने नाथन लियोन को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को समेट दिया। मोइसेस हेनरिक्स 81 रन बना कर नाबाद रहे।

मेजबान टीम इंडिया की जीत का सभी खेल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था। एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया पर 8 विकेट की बड़ी जीत दर्ज कर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एकसाथ कई कीर्तिमान रच दिए।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button