main news

लव जेहाद, लालच और हत्या : चेरी काउंटी डबल मर्डर का नॉएडा पुलिस ने किया पर्दाफाश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी में दोहरे हत्याकाण्ड में पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है I इस कहानी में लव जेहाद , लालच और हत्या के सभी एंगल है पुलिस के अनुसार विनय गुप्ता और उनकी पत्नी नेहा इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमन हयात खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने साजिश करता अमन की गर्लफ्रेंड के पिता सौरभ को भी गिरफ्तार किया है।

धार्मिक पहचान छुपाकर की लड़की से दोस्ती

जानकारी के अनुसार अमन हयात खान बिहार से ग्रेटर नोएडा में पढ़ाई करने आया था और यहां आकर उसने अपना नाम बदल लिया। उसने अपना मकान तक अपने मित्र की पहचान देकर लिया और विनय गुप्ता के यहाँ नौकरी करने लगा I विनय गुप्ता के यहाँ महीने भर पहले नौकरी करते हुए उसकी मुलाकात सौरभ की नाबालिग बेटी से हुई।

पुलिस के अनुसार लड़की अमन हयात खान ने अपना नाम केवल अमन बताया था। वह बतौर मुसलमान खुद की पहचान छिपाकर रख रहा था। हालाँकि वह ऐसा क्यों कर रहा था, इस बारे में पूछताछ के दौरान उसने कोई साफ-साफ जवाब नहीं दिया है। यहाँ तक की अमन हयात खान ने अपना सही नाम लड़की और उसके पिता सौरभ को भी नहीं बताया है।

पुलिस ने अमन हयात और साजिशकर्ता सौरभ को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड की पूरी योजना के पीछे अमन के गर्लफ्रेंड का पिता ही मुख्य साजिश करता है और पुलिस ने मुकदमे में उसे साजिश रचने का आरोपी बनाया है।

आज पुलिस ने दोनों दोनों को गिरफ्तार करके गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने बताई हत्या की क्रमवार कहानी

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त (सेंट्रल जोन) हरिश्चंद्र के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी में हुए विनय गुप्ता और उनकी पत्नी नेहा गुप्ता के मर्डर मामले में पुलिस ने छानबीन करते हुए हत्यारोपी की पहचान कर ली थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी अमन हयात खान विनय गुप्ता के ग्रॉसरी स्टोर पर नौकरी करता था और यहां ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्रेंच अपार्टमेंट हाउसिंग सोसायटी में रह रहा है। स्टोर पर सामान लेने के लिए आने वाली एक नाबालिग लड़की से अमन हयात खान का अफेयर हो गया जिसकी जानकारी उसके पिता सौरभ को हो गये जिसके बाद सौरभ ने अमन के साथ मिलकर विनय गुप्ता से रात को 1 लाख रूपए मांगने की योजना बनाई

डीसीपी ने बताया कि योजना के अनुसार ही अमन रात में करीब 12:15 बजे विनय गुप्ता के घर पहुंचा। उसने दरवाजा खुलवाया। उसने विनय गुप्ता से एक लाख रुपये की मांग की। उस वक्त विनय गुप्ता खाना खा रहे थे। उनकी पत्नी किचन में खाना बना रही थी। अमन की मांग पर नेहा गुप्ता ने गुस्से में अमन को खरी-खोटी सुना दी जिसके बाद अमन ने वही रखें पूजा स्टैंड से पहले नेहा के सिर पर वार किया फिर विनय गुप्ता के सर पर भी कई वार करके मौत के घाट उतार दिया। दोनों लोगों की हत्या करने के बाद अमन ने अलमारी में रखे रुपए निकाले और वहां से आसानी से निकल गया।

पुलिस ने अमन को गिरफ्तार करके घर से लुटे 1 लाख रूपए सौरभ के घर से बरामद किए जिसके बाद सौरभ को गिरफ्तार किया गया। उसे इस दोहरे हत्याकांड में साजिश रचने और अपराध में शामिल रहने के लिए आरोपी बनाया गया है। दोनों लोगों को गिरफ्तार करके न्यायालय के सामने पेश किया गया

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button