जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में चल रहे छात्रों प्रदर्शन के बीच तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। इसमें स्वामी विवेकानंद की एक मूर्ति को तोड़ दिया गया है। इसे किसने तोड़ा है यह फिलहाल साफ नहीं है, लेकिन मूर्ति के आसपास बीजेपी के लिए अपशब्द लिखे हुए हैं। इस मूर्ति का अभी अनावरण नहीं हुआ है
हालांकि, यह किसने किया? यह अभी तक साफ नहीं हो सका है। विवेकानंद की यह प्रतिमा कैंपस के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक (प्रशासनिक खंड) में है, जिसके कुछ ही दूर पंडित नेहरू की भी मूर्ति स्थापित है।
एक अंग्रेजी चैनल की मानें तो विवि इस हरकत के लिए आरोपियों की पहचान पर उन्हें अधिकतम सजा में निष्कासित कर सकता है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों पर 20 हजार रुपए के जुर्माने के साथ उन्हें हॉस्टल से निकाला जा सकता है।