पिरेम से बोलें, भारत संघीय माता की… जय।- अवनीश शर्मा

दक्खिन की तरफ, एक प्रचंड उन्नत नासिकाधारी.. सुना कोई नया मुलुक टाइप टाइप तेवर में हैं..!! कब्रें भी गहरी खोदते हैं, कहते हैं खबरनवीसों को दस किल्लोमीटर नीचे दफ़न करेंगे जो उनके ”देश” के बारे में उल्टा बोला तो।

अमे .. इ तो मुख्यमंत्री का शपथ धरे थे भाई, कोई समझाओ इनका। नाम के पिच्छे ”राव” के बजाय ”आज़ाद” की कल्पना में किरान्तिकारी ताव खाय रहे हैं। पिरेम से बोलें, भारत संघीय माता की… जय।

अवनीश शर्मा