मोदी के मंत्री से क्यों नहीं मिलना चाहते अखिलेश?

gangwar-53834e1740ad0_exlstउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार से मिलना नहीं चाहते। गंगवार ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पत्र लिख कर दो बार समय मांगा, मगर उन्हें निराशा हाथ लगी।

गंगवार ने जब इसका खुलासा लोकसभा में किया तो सदन में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बीच गंगवार ने कहा कि मुख्यमंत्री न तो मिलने का समय दे रहे हैं और न ही खुद ही मिलने आ रहे हैं। इस वजह से राज्य की हथकरघा बुनकरों की समस्या पर बातचीत नहीं हो पा रही है।

गंगवार के इस खुलासे का सपा ने विरोध किया, जबकि भाजपा सांसदों ने गंगवार का साथ देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की उदासीनता की आलोचना की।