main newsभारत

मानसून की सामान्य बारिश छह जुलाई के बाद

28_06_2014-28rainfall1नई दिल्ली । देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छह जुलाई के बाद सक्रिय होने की अपेक्षा है। पूर्वी भारत में इसके बाद सघन बारिश की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिक वर्षा संभव है। फिलहाल देश में हो रही बारिश में मामूली बढ़ोतरी हुई है। जून माह के पहले पखवाड़े में सामान्य की मात्र 45 प्रतिशत बारिश ही हुई है।

राजधानी में शुक्रवार को सुबह आ‌र्द्रता 68 प्रतिशत होने के कारण लोगों ने उमस महसूस की। यहां शुक्रवार को सुबह तक मात्र .2 मिमी. बारिश ही दर्ज की गई। नई दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रिकार्ड किया गया।

उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी हल्की बारिश रिकार्ड किया गया है। यहां के गोरखपुर मंडल में तापमान थोड़ी गिरावट महसूस की गई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बांदा में 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

राजस्थान में भी कुछ शहरों, जयपुर, अलवर और भरतपुर में हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश पिलानी में 5.1 मिमी. रिकार्ड की गई। राज्य में कोटा में सर्वाधिक तापमान कोटा में 41.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। इधर हरियाणा और पंजाब में भी तापमान 40 डिग्री के इर्द-गिर्द घूमता रहा। पंजाब के अमृतसर में सर्वाधिक तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हरियाणा के हिसार में सर्वाधिक तापमान 40.8 डिग्री दर्ज हुआ। उत्तराखंड में गत वर्ष इन्हीं दिनों बारिश और बाढ़ से चारधाम यात्रा बाधित हुई थी, किंतु मौसम विभाग ने इस वर्ष कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विभाग का कहना अगले एक सप्ताह में हल्की बारिश होने की संभावना है।

 

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button