नॉएडा से AAP के उम्मीदवार होंगे युवा नेता मनवीर भाटी
छात्र राजनीति से किसानों के लिए दस साल से आंदोलन कर रहे युवा नेता मनवीर भाटी को आम आदमी पार्टी ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र की सीट के लिए अपना प्रत्याशी चुना है।
इन दिनों भी मनवीर भाटी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गेट किसानों के बीच धरने पर बैठे है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी मनवीर भाटी का नाम जोरशोर से सामने आया था। हालांकि बाद में पार्टी ने दूसरे नेता के पी सिंह को यहां से टिकट दे दिया। आप को इस लोकसभा सीट पर जबरदस्त हार मिली है।
गौतमबुद्धनगर के दादरी तहसील के बिसरख गांव के किसान परिवार में जन्मे मनवीर भाटी को पढ़ाई के दौरान ही राजनीति का शौक था। 2004 में नोएडा के डिग्री कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छात्र संघ का पहली बार चुनाव लड़ा और अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर पहली बार आंदोलन शुरू किया।
दो साल तक संघर्ष करने के बाद प्राधिकरण और कॉलेज प्रबंध तंत्र से छात्रों का मांग पूरी कराई। 2006 में बिसरख में जमीन अधिग्रहण के दौरान पुरानी आबादी तोड़ने के खिलाफ 7 जुलाई 2007 को किसानों की पंचायत कर आंदोलन का ऐलान किया।
मनवीर भाटी के नेतृत्व में किसान संघर्ष समिति ने आंदोलन शुरू किया। बसपा के शासनकाल में आबादी तोड़ने के खिलाफ किसानों ने ग्रेनो वेस्ट में बिल्डरों का काम रोका। आंदोलन के चलते 15 बार किसानों के साथ गिरफ्तार किया गया। एक दिन पुलिस हिरासत में रहने के बाद रिहा किया गया।