आख‌िर मुलायम ने भी माना मोदी का लोहा!

10176033_733325566711767_4799079541860456532_nसपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पहली बार जहां भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की काबिलियत का लोहा माना तो वहीं अपनी पार्टी से निकाले गए नेता अमर सिंह के प्रति नरम रुख भी अपनाते नजर आए।

एक टीवी न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा बिल्कुल मरी पड़ी थी, मगर मोदी साहब ने उसमें जान फूंक दी और भाजपा के लोग सक्रिय हो गए। मोदी के आने से भाजपा को 20 तक सीटें आ सकती हैं।

पा सुप्रीमों ने कहा कि कांग्रेस की तो फिलहाल हालत खराब है और भाजपा चाहे जितनी भी मेहनत कर ले 272 सीटें नहीं जीतने वाली है। बहुमत तो तीसरे मोर्चे का ही आएगा। उन्होंने कहा कि अभी हम लोग चुनाव लड़ेंगे।

चुनाव के बाद तीसरे मोर्चे की बैठक होगी और तब तय किया जाएगा कि पीएम कौन होगा। वैसे बनेगी तीसरे मोर्चे की ही सरकार। मोदी का तो बस माहौल ही बनाया जा रहा है, खासतौर से मीडिया में।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही बहुमत से दूर है। वहीं, सपा मुखिया ने बातचीत में अमर सिंह के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वे अमर सिंह को बहुत मानते थे। अमर सिंह ने हमें कभी धोखा नहीं दिया। लोग कहते हैं तो कहते रहें।