भाजपा ने तय किए दिल्ली के अपने 7 सूरमा
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दिल्ली भाजपा की तरफ से सातों लोकसभा सीटों के लिए पैनल लगभग तैयार है। लेकिन अंतिम मुहर 13 मार्च को भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी।
दिल्ली की जंग जीतने के लिए भाजपा इस बार महारथियों के साथ ही नए और प्रवासी चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है, साथ ही जातीय समीकरण पर भी खासा ध्यान है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पैनल में प्रमुख नाम सुब्रह्मण्यम स्वामी, एमजे अकबर, उदित राज, सुधांशु मित्तल, डॉ. हर्षवर्धन, महेश गिरी, नलिन कोहली, किरण बेदी, आशीष सूद, मनोज तिवारी, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा समेत कई नाम हैं। लेकिन अभी सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है।