सत्ता खोने के बाद अब किराए के मकान में पहुंची शीला दीक्षित!
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अपना आलीशान सरकारी बंगला छोड़कर अब किराए के घर में रहने आ गई हैं।
दिल्ली में लगातार 15 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार चलाने वाली शीला दीक्षित के नाम अब एक नया पता है।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी व खुद उनकी हार के बाद उनसे सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया था। अब उन्होंने किराए का मकान ले लिया है और इन दिनों अपने नए घर को समेटने मे व्यस्त हैं। उनका नया पता है, सिल्वर आर्क अपार्टमेंट, 22 फिरोजशाह रोड।
गृहप्रवेश के बाद अपने नए घर में पहुंचीं दीक्षित ने दिल्ली के ताजा राजनीतिक हालात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि वो जिम्मेदारी छोड़कर भागे हैं अथवा उनके इस्तीफे की कुछ और वजह है, यह बात दिल्ली की जनता समझ रही है और समय आने पर सही फैसला भी करेगी।