सुचित्रा सेन का कोलकाता के अस्पताल में निधन
बंगाली सिनेमा की नामचीन अभिनेत्री सुचित्रा सेन का देहांत हो गया है। वे 23 दिसंबर से अस्पताल में भर्ती थीं। वह 82 वर्ष की थीं। उनकी बेटी मुनमुन सेन ने बताया कि आज तड़के कोलकाता के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
सुचित्रा सेन विशेषकर उत्तम कुमार के साथ अभिनय करने के कारण वे सारे बंगाल में अत्यन्त जनप्रिय हुईं। उत्तम-सुचित्रा की जोड़ी आज भी बांग्ला चलचित्र की श्रेष्ठ जोड़ी मानी जाती है।
वे प्रथम भारतीय अभिनेत्री थीं जिनको किसी अनतराष्त्रीय चलचित्र महोत्सव में पुरस्कार प्रदान किया गया
उन्होंने आंधी, देवदास जैसी फिल्मो मैं काम किया
सुचित्रा सेन का जन्म 6 अप्रैल 1931 अथवा 1934 में पाबना (अब बंगला देश) गाँव के मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। तीन भाई और पाँच बहनों में सुचित्रा का क्रम पाँचवाँ था। पिता करुणामय दासगुप्ता और माँ का नाम इन्दिरा था।
बचपन में घर का नाम कृष्णा था। पिता जब हाई स्कूल में भर्ती करने गए तो नाम लिखवाया रोमा। और जब पहली बार स्क्रीन टेस्ट हुआ तो नितीश राय नामक सहायक निर्देशक ने नया नाम दिया- सुचित्रा। 1947 में कलकत्ता के बार-एट-लॉ आदिनाथ सेन के बेटे दिबानाथ सेन के साथ रोमा यानी सुचित्रा की शादी कर दी गई। शादी में दहेज नहीं माँगा गया था, यह उस समय की अनहोनी घटना थी।
पति दिबानाथ ने ही सुचित्रा को फिल्मों में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। सुचित्रा ने पहली फिल्म शेष कोथाई (1952) में काम किया था, मगर आज तक यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। दूसरी फिल्म सात नम्बर कैदी में समर राय के साथ दिखाई दी। तीसरी फिल्म साढ़े चौहत्तर से उत्तम कुमार का साथ मिला, जो बीस साल तक चला।
पति दिबानाथ से पटरी नहीं बैठ पाने के कारण वह अमेरिका चले गए और 1969 में एक दुर्घटना में उनकी असामयिक मौत हो गई। इसके बाद सुचित्रा ने कभी शादी का नहीं सोचा। बेटी मुनमुन की परवरिश कर उसे अभिनेत्री बनाया। आज उनकी दो ग्रेंड डाटर रिया और राइमा सेन फिल्म अभिनेत्री हैं।