गणतंत्र दिवस: राजपथ पर शौर्य और संस्कृति की झलक

republic-day-52e4995c143e6देशभर में आज 65वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्‍ली के राजपथ पर सेना के तीनों अंगों के जवानों ने अपने शौर्य और देश प्रेम के जज्बे को प्रदर्शित ‌किया।

राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सेना के जवानों ने टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल, मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर और अन्य सैन्य उपकरणों को पेश कर देश के सैन्य श‌क्ति को प्रदर्शित किया।

भारतीय वायुसेना के जवानों ने लड़ाकू विमान सुखोई-30, ध्वनि की गति से उड़ान भरने वाले तेजस, मिसाइल अस्‍त्र के साथ राष्ट्रपति को सलामी दी। उनके बाद देश्‍ा के लिए सुरक्षा उपकरण्‍ा विकसित करने वाले संगठन डीरडीओ की झांकी पेश्‍ा की गई।

बीएसएफ के रंग-बिरंगे ऊंट दस्ते ने लोगों का मन मोह लिया। तटरक्षक बल, दिल्‍ली पु‌लिस, एनसीसी के जवान अनुशासन और श्‍ा‌क्ति संतुलन की एक बानगी पेश की।