आप को बड़ा झटका, लोगों ने चंदे से खींचे हाथ
दिल्ली सरकार के मंत्रियों से जुड़े विवादों का सीधा असर आम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान पर पड़ा है।
वैसे तो कहा जाता है, ‘बदनाम हुए तो क्या नाम नहीं हुआ’, मगर आप के मामले में ऐसा नहीं हो पाया। विवाद शुरू होने के बाद से पार्टी को रोजाना मिलने वाले चंदे की राशि में भारी गिरावट आई है।
पहले पार्टी को रोजाना औसतन दस लाख से ऊपर मिल रही रकम फिलहाल तीन लाख रुपए के करीब सिमट गई है।