पूर्व राष्ट्रपति डा. कलाम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। सिर में चोट लगने के चलते पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को शुक्रवार को अचानक धौलाकुआं स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व राष्ट्रपति के सूत्रों ने मीडिया को बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी है।

File photo
File photo

आर्मी अस्पताल ने शनिवार देर शाम तक कोई लिखित स्वास्थय बुलेटिन तो जारी नही की है लेकिन डाक्टरों ने बताय है कि उनके स्वास्थय में तेजी से सुधार हो रहा है। यहां उन्हें आइसीयू में रखा गया है।

डा. कलाम के सूत्रों ने बताया कि डॉ. कलाम शुक्रवार को अपने आवास में गिर गए थे। जिससे वे कुछ समय के लिए अचेत हो गए थे। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ पर नजर रख रही है।
शुक्रवार को ही उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें होश आ गया है और शरीर की सभी कार्यप्रणाली सामान्य हैं। उम्मीद है कि रविवार को डा. कलाम को आइसीयू से हटाकर वीआइपी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। डॉक्टरों को उम्मीद है कि डॉ. कलाम दो-तीन दिन में पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। इसके बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

सूत्र-ऐजेंसियां