अदालत ने किया नारायण साईं को भगोड़ा घोषित

narayan-sai-525668713c116_exl (1)आसाराम के बाद बलात्कार के आरोपों में फंसे उनके बेटे नारायण साईं और उसके दो सहयोग‌ियों को सूरत कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।

नारायण साईं की सहयोगी यमुना और हनुमान भी अब भगोड़ा बन गए हैं। बलात्कार के आरोपों के बाद से ही गुजरात पुलिस नारायण साईं की तलाश कर रही है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए नारायण साईं पूरे देश में अलग-अलग जगह जाकर छिप रहा है। पुलिस भी नारायण साईं की तलाश में कई राज्यों की खाक छान चुकी है। जबकि उनके पिता पहले से ही न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गुजरात पुलिस ने नारायण साईं की तलाश में छापेमारी की थी।

गुजरात की दो बहनों ने लगाए थे आरोप
नाब‌ालिग के साथ यौन शोषण के आरोपों फंसने के बाद आसाराम के पुत्र पर गुजरात की दो बहनों ने बलात्कार के साथ कई संगीन आरोप लगाए थे।

मामला दर्ज होने के बाद से ही गुजरात पुलिस नारायण साईं की तलाश कर रही है। दोनों बहनों ने बलात्कार के साथ नारायण साईं पर कई और संगीन आरोप भी लगाए थे।

पीड़ित बहनों का कहना था कि नारायण साईं के आश्रम में कई अवैध काम किए जाते हैं। और आश्रम में काम करने वालों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है।

नारायण साईं के साथ पीड़िताओं ने उनकी बहन भारती और मां लक्ष्मी पर भी साईं के मदद के आरोप लगाए थे।