बाजारों में छाई दिवाली की रौनक

पूर्वी दिल्ली

पूर्वी दिल्ली के बाजारो में दिवाली के चलते रौनक छा गई है। रंग बिरंगी लाइटें एवं तरह-तरह के दीपक एवं घरों में सजावट के समान की दुकानें न सिर्फ सज गई है,बल्कि मार्केटों में लोगों की चहल कदमी बनी हुई है। कई इलाकों में सड़कों पर अतिक्रमण हो गया है। ऐसे में पैदल आवागमन करना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

लक्ष्मी नगर के तहत आने वाले मंगल बाजार, कृष्णा नगर, गीता कॉलोनी, झील, दिलशाद गार्डन, रोहताश नगर व शाहदरा समेत पूर्वी दिल्ली के अधिकांश बाजार इन दिनों सज गए हैं। रंग बिरंगी लाइटें, झूमर रंग बिरंगे मिट्टी के दीपक एवं बर्तनों की दुकानों को संवारा गया है।

मंगलबाजार, ईस्ट गुरु अंगद नगर समेत एक बडे़ इलाके में कारोबारियों ने दुकानों को सड़कों की तरफ बढ़ा लिया है। कुछ रेहड़ी वालों ने भी सड़कों पर रेहड़ी सजा दी है। वैसे ही सड़कों पर अतिक्रमण रहता है। ऐसे में त्योहार के मद्देनजर सड़कों पर भी दुकानें सज जाने का नतीजा यह है कि सड़कों पर साधारण रिक्शा, बल्कि पैदल आवागमन करना भी इन दिनों चुनौतीपूर्ण हो गया है। दस मिनट के सफर को पूरा करने में लोगों को एक से डेढ़ घंटा लग रहा है। इस बीच

जाम की समस्या को देखते हुए

यातायात पुलिस ने मंगल बाजार की सड़कों से रेहड़ी पटरी वालों को हटा दिया।

निगम भी जुटा जाम की समस्या दूर करने में

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने भी सड़कों से जाम की समस्या दूर करने के लिए कर्मचारियों को लगाया है। निगम इस प्रयास में नहीं है कि किसी के पर्व में व्यवधान उत्पन्न हो, इसके लिए रेहड़ी को एक तरफ लगाने की सलाह दी जा रही है।

एमए रहमान निगम शाहदरा दक्षिणी जोन के अतिरिक्तआयुक्त