एनसीआरनोएडा

जातीय समीकरण बिठाने में जुटी कांग्रेस

ग्रेटर नोएडा में आगामी चुनाव में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट को हासिल करने के लिए कांग्रेस जातीय समीकरण बिठाने में जुटी है।

मुस्लिम, गुर्जर और यादव बिरादरी के तीन जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष पंडित बिरादरी से हैं।

अब दादरी, दनकौर, जेवर, रबूपुरा और जहांगीरपुर में भी समीक्षा की जा रही है।

कांग्रेस पार्टी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट हर हाल में हासिल करना चाहती है। इसी कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कांग्रेस का जोनल दफ्तर भी ग्रेटर नोएडा में बनाया गया है।

564020_634049853306006_1078079808_nइसी दफ्तर से चुनाव प्रचार की रणनीति तय होगी। जिले में करीब साढ़े तीन लाख मुस्लिम मतदाताओं को देखते हुए ही बिलासपुर कस्बे के तफ्सीर आलम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

मुस्लिम समुदाय के जिलाध्यक्ष बनने के बाद दूसरी बिरादरी के कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी बिरादरी के मतदाताओं की अधिक संख्या का दम भरते हुए जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी पेश की।

दूसरी बिरादरियों को खुश करने के लिए पार्टी हाईकमान ने दो कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के नए पद बनाए। यादव समुदाय से मुकेश यादव और गुर्जर बिरादरी के वीरेंद्र डाढ़ा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ब्राह्मण वोट हासिल करने के लिए नोएडा महानगर अध्यक्ष कृपाराम शर्मा और ग्रेटर नोएडा शहर अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा को बनाया है। अन्य जगहों के लिए योग्य पदाधिकारियों की तलाश की जा रही है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button