पकड़ा गया लश्कर का खूंखार आतंकी टुंडा
दिल्ली पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के बम एक्सपर्ट अब्दुल करीम टुंडा को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 70 साल का टुंडा 21 आतंकी वारदातों में आरोपी है। उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।
टुंडा को उत्तर भारत में 90 के दशक के बाद हुए बम विस्फोटों के मास्टरमाइंड के तौर पर जाना जाता है। इसका नाम भारत के 20 मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में शामिल है।
टुंडा पाकिस्तान में इत्र की दुकान चलाता था। बम बनाने में उसका एक हाथ उड़ गया था।