तबाह हो जाएंगे मुंबई और कोलकाता

वैज्ञान‌िकों का कहना है क‌ि यद‌ि समुद्र का जलस्तर बढ़ता है तो पूरी दुन‌िया के कई ऐसे शहर हैं जो तबाह हो जाएंगे। इन देशों की सूची में भारत के दो महानगर भी शाम‌िल हैं।

वैज्ञान‌िकों ने ऐसे 20 देशों की सूची जारी की है, जो हाईर‌िस्क पर हैं। इन देशों की सूची में भारत का मुंबई दूसरे और कोलकाता तीसरे नंबर पर है।

वैज्ञान‌िकों ने इस संदर्भ में भव‌िष्यवाणी भी की है क‌ि 2050 तक समुद्र के जलस्तर में वृद्ध‌ि होगी ज‌िससे सूची में न‌िह‌ित 20 शहरों में भारी तबाही हो सकती है।

अमेर‌िका साउथहैंपटन यून‌िवर्स‌िटी की एक टीम ने 136 समुद्र तटीय शहरों पर र‌िसर्च का ये पूरा डाटा एकत्र ‌क‌िया है। उन्होंने अपनी र‌िसर्च में पाया ‌क‌ि 1 ट्रिल‌ियन से अध‌िक लोग समुद्र तटीय शहरों के ‌क‌िनारे बसे हैं। जो क‌िसी भी प्राकृत‌िक आपदा के दौरान सीधे प्रभाव‌ित होंगे।

जलस्तर बढ़ने से सीधे प्रभाव‌ित होने वाले देशों की सूची में पहले स्थान पर चीन का गुआंगजो है। इसके बाद दूसरे स्थान पर मुंबई और तीसरे स्थान पर कोलकाता है।

इस सूची में इसके अलावा अमेर‌िका का म‌िआमी, न्यूयोर्क, बोस्टन, सेंटपीर्ट‌्सबर्ग भी शाम‌िल है। वैज्ञान‌िकों ने अपनी र‌िसर्च में बताया है कि समुद्री प्राकृत‌िक आपदा लोगों के अलावा शहर के इस्फ्रॉस्टक्चर को भी सीधा नुकसान पहुंचाएगी।