सेक्स को करें एन्जॉय, फर्टिलिटी भी बढ़ाएं

fertility-3-13-07-2013-51e0ef27769f9बदलती जीवनशैली के चलते आज लोगों में फर्टिलिटी (प्रजनन क्षमता) संबंधी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। ऐसे में इस समस्या के चलते निराश होने से बेहतर है कि आप फर्टिलिटी बढ़ाने के तरीकों को अपनाएं।

फर्टिलिटी बढ़ाने और बरकरार रखने के लिए ना सिर्फ अच्छी डाइट और योगासन कर सकते हैं बल्कि कुछ आम उपाय भी अपना सकते हैं। महिलाओं के साथ ही पुरूषों में भी फर्टिलिटी बेहद जरूरी है। इन तरीकों को अपनाने से फर्टिलिटी तो बढ़ेगी ही सेक्स का भी भरपूर एंज्वाय कर सकेंगे।

धूप के फायदों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं धूप में बैठने से महिला और पुरूष दोनों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

ऑस्ट्रेलिया की एक मेडिकल यूनिवर्सिटी में इस बात की पुष्टि हुई थी कि धूप में बैठने से विटामिन डी का स्तर बढ़ता है जिससे फर्टिलिटी बढ़ जाती है।

दरअसल, विटामिन डी से महिलाओं में सेक्स हार्मोंन का संतुलन बना रहता है और पुरूषों के शुक्राणुओं की संख्या बढ़ जाती है।