बिल्ले के साथ करती थी सेक्स, पोल खुली तो पड़ोसी पर तान दिया चाकू

knife-51e8f678b55c8_lशक का कोई इलाज नहीं होता और शक जब हद से आगे बढ़ जाए तो परिणाम बुरा होना तय है। कुछ ऐसा ही अमेरिका की इस युवती के साथ भी हुआ।

दरअसल इस लड़की को लगता था कि वो बिल्ले के साथ सेक्स करती है, इसकी जानकारी उसके सिवा किसी को नहीं है। लेकिन उस दिन वो हैरान रह गई जब उसे पता चला कि उसका राज सभी को पता है।

द सन की खबर के मुताबिक इस बात से उसे काफी धक्का लगा और उसने सोचा कि उसके पड़ोसी ने ही सबको ये बात बताई होगी। फिर क्या था मोहतरमा चाकू लेकर पड़ोसी के घर में घुस गई और उसे चाकू से मारने की धमकी देने लगी। लेकिन उसी वक्त वहां पुलिस आ गई और उसे अपने साथ पकड़कर ले गई।

23 साल की क्रिस्टिना मिशेल ब्राउन अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में रहती है और 72 साल के एल्मर मॉरिशन उनके पड़ोसी। क्रिस्टिना को शक था कि बिल्ले के साथ सेक्स करने की बात मॉरिशन ने ही फैलाई है।

इसके बाद वह मॉरिशन के घर उसे मारेन के लिए चली गई और धमकी देने लगी। हालांकि ऐन मौके पर पुलिस आ गई और मिशेल को अपने साथ ले गई। मॉरिशन ने बताया कि उसे तो खुद ही नहीं पता था कि वो ऐसा करती है।

पुलिस ने उस पर दुराचार का मामला दर्ज किया है। बिल्ले के अलावा उसके घर में कई दूसरे जानवर भी मिले हैं।