main newsएनसीआरनोएडा

खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ने वालीं IAS दुर्गा सस्पेंड

DURGA-SHAKTI-NAGPALनोएडा।। गौतमबुद्ध नगर में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ने के लिए चर्चित युवा महिला आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को आखिर अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। अखिलेश सरकार ने रविवार को उन्हें सस्पेंड कर दिया। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्गा को एक धार्मिक स्थल की विवादित दीवार को गिरवाने पर राजस्व विभाग भेज दिया गया।

सब डिविजनल मैजिस्ट्रेट (सदर) दुर्गा नागपाल ने गौतम बुद्धनगर और नोएडा में रेत माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसा हुआ था। उन्होंने अवैध खनन में लगे कई डंपर सीज किए थे और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

आईएएस दुर्गा ने यमुना और हिंडन में सक्रिय खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड बनाया था। पिछले दिनों इस दस्ते ने छापा मारकर 24 डंपरों को सीज भी कर दिया था। इसके बाद से ही जहां मीडिया में दुर्गा के चर्चे थे, वहीं वह खनन माफियाओं के निशाने पर आ गई थीं। दुर्गा को हटाने के लिए अखिलेश सरकार पर खनन माफियाओं का भारी दवाब था।

2009 की आईएएस अधिकारी दुर्गा ने तब कहा था, ‘खनन माफियाओं को बक्शा नहीं जाएगा। पूरे जिले में अवैध खनन की समस्या है। इसस पर्यावरण की भी गंभीर समस्या पैदा हो रही है, इसलिए इस पर लगाम लगाना जरूरी है।’ दुर्गा के कमान संभालने के बाद अप्रैल से पुलिस ने 17 एफआईआर दर्ज की थीं। 22 मामलों में चीफ जुडिशल मैजिस्ट्रेट ने रेत माफियाओं की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button