नोएडा। मार्च में बरेली के सर्राफा कारोबारी के मुनीम व चालक से सवा करोड़ रुपये लूटने के मामले में थाना सेक्टर-39 पुलिस ने गोकुलपुरी दिल्ली निवासी मोहम्मद आजाद को गिरफ्तार किया है। आजाद पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। घटना में उसकी भूमिका मुखबिरी से लेकर वारदात को अंजाम देने तक थी। इस वारदात में शामिल पांच लोगों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें से एक सर्राफा का ड्राइवर इब्राहिम है, जो घटना वाले दिन रुपये लेकर आगरा से दिल्ली मुनीम मोहन भट्ट के साथ जा रहा था। घटना का सूत्रधार उसका दामाद फिरोज था। जिसने इकबाल उर्फ राजू के साथ वारदात की साजिश रची थी। आगरा से लौटते वक्त महामाया पुल के पास वारदात को अंजाम दे दिया गया। कुछ दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने इकबाल को गिरफ्तार कर लूट के दस लाख बरामद कर लिए थे। इस मामले में पुलिस को अब संदीप भाटी, अजय व रवि सोनकर की तलाश है।
NCR Khabar News Desk
एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं
Related Articles
नबाब सिंह नागर फिर से करेंगे दादरी से दावेदारी, बोले पार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ने को तैयार
August 16, 2021
आडवाणी ने डाले हथियार, कैंपेन कमिटी संभालेंगे मोदी
June 5, 2013
‘आप’ को झटका, कानून मंत्री सोमनाथ पर होगी एफआईआर
January 19, 2014
Check Also
Close
-
विभाजन के समय सिर्फ हिन्दू ही छले गए है-कमल कुमार सिंहSeptember 7, 2014
