भारतहरियाणा

रोहतक में आर्यसमाजियों पर फायरिंग, दो की मौत

हरियाणा में रोहतक के करौथा गांव स्थित सतलोक आश्रम का कब्जा संत रामपाल के अनुयायियों को सौंपे जाने के विरोध में रविवार को यहां आर्यसमाजियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया।

भीड़ द्वारा आश्रम में घुसने की कोशिश पर पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे, लाठीचार्ज किया और फायरिंग की। गोलीबारी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा घायल हो गए।

घायलों में आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से भड़के प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज की चार बसें फूंक दीं और पुलिस पर पथराव किया।

जिला पुलिस के मुताबिक पथराव से 6 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। आश्रम के अनुयायियों और आर्यसमाजियों में टकराव को देखते हुए इसे कल ही पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया था।

पुलिस के दो हजार जवान तैनात कर दिए गए थे। आर्यसमाजियों ने आश्रम खाली करवाने का अल्टीमेटम दे रखा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आश्रम में दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मौजूद हैं और हालात अत्यंत तनावपूर्ण हैं।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button