एनसीआरदिल्ली

पौने दो घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव

नई दिल्ली। दिल्ली-यूपी बार्डर पर हादसे के बाद करीब पौने दो घंटे तक दिल्ली व यूपी पुलिस सीमा विवाद में उलझी रहीं। इस बीच संजू का शव सड़क पर पड़ा रहा। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दखल के बाद करावल नगर थाना पुलिस ने शव उठाया।
संजू के भाई पवन ने आरोप लगाया कि परिवार सड़क से शव उठाने की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। परिवार को करीब 7.30 बजे किसी ने फोन करके हादसे की सूचना दी थी। फौरन परिवार घटना स्थल पर पहुंच गया था। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद था। हादसा करीब 6.15 बजे हुई था। शव सड़क पर ही पड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारी इलाका तय करने में लगे थे। लोगों ने पुलिसकर्मियों से जब शव उठाने के लिए कहा तो उन्होंने अनसुना कर दिया। करीब 8.00 बजे शव को उठाया गया।
मकान बनाने की तैयारी कर रहा था संजू
संजू की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि संजू इस दुनिया में नहीं है। घर का सबसे बड़ा सदस्य होने के नाते संजू ही घर का खर्चा चला रहा था। भाई पवन ने बताया कि उनका घर जर्जर हालत में है। सोमवार को ही संजू ने दुबारा मकान बनवाने के लिए बिल्डिंग मैटेरियल मंगवाया था। घर वाले चाहते थे कि संजू जल्दी शादी कर ले लेकिन संजू कहता था कि मकान बनने के बाद वह दिसंबर में शादी करेगा।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button