सिर में 6 इंच की बर्छी घुसने के बावजूद वह जिंदा रहा

harpoon-in-head-517654b6bdea7_lसिर में बर्छी घुसने के बावजूद बचे रहना किसी अजूबे से कम नहीं है। लेकिन ब्राजील के मछुआरे के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।

34 साल के ब्रूनो बर्सेलोस डी सूजा ने संयोगवश अपने ही सिर में छह इंच लंबी बर्छी घुसा ली। इस घटना के 10 घंटे बीत जाने के बावजूद डॉक्टर उसे बचाने में कामयाब रहे।

अस्पताल जाने के बजाय वह घर पर ही आराम करता रहा। बाद में उसके अंकल डी सूजा को डॉक्टर के पास ले गए।

हॉस्पीटल पहुंचने पर भी वह होश में था। हालांकि उसकी बायीं आंख के पास बर्छी से थोड़ा छेद हो गया था।

संता टेरेसा अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उसकी हालत ठीक है। उसके दिमाग को मामूली नुकसान पहुंचा है। हालांकि उसने अपनी बायीं आंख की रोशनी खो दी है।

डी सूजा को अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती किया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।