main news

फांसी की मांग: गुड़िया के गुनहगार ने किया था लव मैरिज, कुकर्म कर भाग गया था ससुराल

नई दिल्ली.  दिल्ली में 5 वर्षीय बच्ची गुड़िया (काल्पनिक नाम) के रेप  का मुख्य आरोपी मनोज, मुजफ्फरपुर के चिकनौता गांव में गिरफ्ताए कर लिया गया। दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात 12:30 के करीब उसके ससुराल से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस उसे दिल्ली ला रही है। मनोज की पेशी मुजफ्फरपुर के सीजेएम एसके सिंह की अदालत में की गई। उसे कोर्ट ने तीन दिनों के रिमांड पर भेज दिया। दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने उसे बीती रात उसके ससुराल करजा थाने के चिकनौटा गांव से गिरफ्तार कर लिया था।
मनोज दिल्ली में अपराध करने के बाद अपनी ससुराल भाग आया था। मूल रूप से वह मुजफ्फरपुर जिले के औरांई थाना क्षेत्र के  भरथुआ गांव का रहने वाला है। दो साल पहले ही उसने चिकनौटा गांव की लड़की से प्रेम विवाह किया था। उसके पिता का नाम बिंदेश्वरी शाह है। औरांई थाने में मनोज के खिलाफ किसी तरह का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। थाने से पूछने पर बताया गया कि इससे पहले मनोज के बारे में कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी।
मनोज की ससुराल और उसके घर पर उसके कुकर्म के बारे में जिसने भी सुना, वह हैरान रह गया। खुद उसकी बीवी को भरोसा नहीं हो पा रहा था कि उसके पति ने ऐसा काम कर दिया। रात में जब उसके ससुराल में पुलिस की टीम ने दस्तक दी तो उसकी हरकत सुनते ही रिश्‍तेदारों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि मनोज कमाने-धमाने के लिए दिल्ली कुछ साल पहले ही गया था।वह वहां दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसके परिवार के लोग गांव पर ही रहते हैं।
वहीं, बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में शनिवार को कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्‍ली में इंडिया गेट, पुलिस मुख्यालय, आईटीओ, जंतर-मंतर, विजय चौक, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निवास जैसे तमाम जगहों पर राजनीतिक दल और गैर सरकारी संस्थाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। बलात्कार की इस घटना से नाराज इन संगठनों ने पीडि़त बच्ची के परिजनों को भी इसमें शामिल करने की योजना बनाई है। आम आदमी पार्टी के अलावा भाजपा भी विरोध प्रदर्शन करेगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर पार्टी की एक उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई गई है। उधर बच्ची का इलाज कर रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टर शनिवार सुबह 11 बजे उसके स्वास्थ्य पर मेडिकल बुलेटिन भी जारी करेंगे।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button