धोनी की लकी चार्म बनती जा रही हैं उनकी बीवी साक्षी

Picture1साक्षी धोनी इन दिनों चेन्नई के हर आई.पी.एल. मैच के दौरान मैदान में मौजूद रहती हैं। इस दौरान वो अपने पति महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चियर करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। लगता है कि धोनी साक्षी को अपना लकी चार्म मानते हैं। और वैसे भी चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल के सभी सीजन्स में प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। साथ ही धोनी ने भी बतौर कप्तान लगातार सफलता हासिल की है .बड़ी जीत हो या हार, महेंद्र सिंह धोनी हमेशा कूल नजर आते हैं। …लेकिन उनकी पत्नी साक्षी थोड़ा अलग हैं। साक्षी जीत की खुशी का खुलकर इजहार करती हैं, तो हार की मायूसी भी चेहरे पर झलक ही जाती है।

उफ्फ, अब सांस में सांस आई…गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक मैच में धोनी ने आखिरी ओवर में 15 रन कूटकर चेन्नै को जीत दिलाई तो स्टेडियम में बैठी साक्षी ने कुछ यूं ली राहत की सांस।