दिल्ली फिर दागदार: एक और बच्ची से दुष्कर्म

delhi-rape-protest-5173fd11b8402_lपुलिस के दावों के बावजूद राजधानी में ‘आधी आबादी’ सुरक्षित नहीं हैं।

बाहरी दिल्ली के दो अलग-अलग क्षेत्रों में बच्ची और किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस ने दोनों मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

भलस्वा डेरी निवासी पांचवीं कक्षा की छात्रा रविवार दोपहर को घर के पास खेल रही थी।

इस बीच पड़ोस में रहने वाला 50 वर्षीय पवन उसे बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। जहां पवन ने उससे दुष्कर्म किया।

गिरफ्तारी
बच्ची के शोर मचाने पर वहां पहुंचे लोगों ने पवन की धुनाई कर दी। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कई राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सर्जरी
दरिंदे की शिकार बच्ची भी सर्जरी करनी पड़ी है। गंभीर हालत में जहांगीर पुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती है। सर्जरी के बाद बच्ची की हालत अभी खराब है अचेत अवस्था में अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में है।

बाबू जगजीवन राम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलीन दास ने बताया कि बच्ची को गंभीर अवस्था में रविवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बच्ची की हालत को देखते हुए तुरंत गॉयनोकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिक्स, एनेस्थीसिया के चिकित्सकों की एक टीम बनाई गई। उसे बाद बच्ची के निजी अंगों का एक ऑपरेशन किया गया।

चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि बच्ची की हालत में सुधार है। लेकिन एनेस्थीसिया की डोज की वजह से बच्ची अभी अचेत है और कुछ बोल नहीं पा रही है। पीड़िता को पूरी तरह से डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

एक और मामला
वहीं, समयपुर बादली क्षेत्र के सिरसपुर गांव की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा शुक्रवार सुबह दस बजे कहीं जा रही थी। इस बीच रास्ते में उसके पड़ोसियों रिंकू और विनोद ने उसे बाइक पर जबरन बैठा लिया और खेत में ले गए।

वहां, विनोद ने उसे बीयर पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। दोपहर को आरोपी उसे घर से कुछ दूरी पर फेंककर भाग गए। परिजनों ने उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया।

होश आने के बाद किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार देर रात अपहरण में शामिल रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि विनोद की तलाश जा रही है।