main newsएनसीआरदिल्लीराजनीति

राजनाथ की टीम का ऐलान, मोदी संसदीय बोर्ड में शामिल

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी संसदीय बोर्ड में एक बार फिर वापसी हुई है। भाजपा की केंद्रीय राजनीति में मोदी ने छह वर्षों बाद दोबारा दस्तक दी है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने छह वर्ष पूर्व भी मोदी को संसदीय बोर्ड में शामिल किया था लेकिन एक वर्ष बाद ही उन्हें हटाना पड़ा था।संसदीय बोर्ड में नरेंद्र मोदी की वापसी को भाजपा में बढ़ रहे उनके दबदबे के रूप में देखा जा रहा है। मोदी संसदीय बोर्ड में शा‌मिल एक मात्र मुख्यमंत्री हैं।

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी संसदीय बोर्ड में शामिल किए जाने की अटकल लगाई जा रही थी। आडवाणी खेमा उन्हें बोर्ड में शामिल करने की मांग भी कर रहा था।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि संसदीय बोर्ड में मात्र एक पद खाली होने के कारण शिवराज सिंह चौहान को बोर्ड को शामिल नहीं किया गया है।

संतुलन की को‌शिश
राजनाथ सिंह की टीम में शामिल अधिकांश चेहरे वही हैं, जिनके बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं। उम्मीद के मुताबिक ही, युवा नेता वरुण गांधी के महासचिव बनाया गया है। राजनाथ की नई टीम में मोदी के करीबी अमित शाह को भी शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय टीम में उमा भारती को शामिल नहीं‌ किया गया है। सूत्रों के मुतबिक, निर्मल व अविरल गंगा आंदोलन के चलते उमा भारती ने खुद टीम में शामिल नहीं होने की इच्छा जताइ थी।

पार्टी प्रवक्ता मुख्तार अब्‍बास नकवी ने कहा है कि पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में स‌ामाजिक व क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है।

टीम के चेहरे 

पार्टी सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्‍था संसदीय बोर्ड में 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। संसदीय बोर्ड में शामिल सदस्य राजनाथ सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, एम वैंकेया नायडू, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नरेंद्र मोदी, अनंत कुमार, थावर चंद्र गहलोत और राम लाल हैं।

दस सदस्यीय महासचिव मंडल में वरुण गांधी और अमित शाह के अलावा अनंत कुमार, थावर चंद्र गहलोत, जे पी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, तापिर गांव, राजीव प्रताप रुडी, मुरलीधर राव और राम लाल को जगह दी गई है।

राजनाथ सिंह ने पार्टी के 15 सदस्यीय सचिव मंडल में श्याम जाजू, भूपेंद्र यादव, कृष्णा दास,अनिल जैन, विनोद पांडे, त्रिवेंद्र रावत, रामेश्वर चौरसिया, आरती मेहरा, रेणु कुशवाहा, सुधा यादव, सुधा मालवीय, पूनम महाजन, लुई मरांडी, तमिल इसाई और वाणि त्रिपाठी को शामिल किया है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button