खेल

न्यूजीलैंड: क्रिकेटर जेसी राइडर पर हमला,ICU में हालत गंभीर

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी जेसी राइडर पर हमला हुआ है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राइडर कोमा में हैं और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

 चश्मदीदों के मुताबिक हमला क्राइस्टचर्च के एक बार में हुआ। करीब 4 हमलावरों ने उन पर हमला किया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उनके सिर पर गंभीर चोटें हैं। राइडर हालांकि न्यूजीलैंड की टीम से पिछले कई महीनों से बाहर हैं। वो एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड को कई मैच अपने दम पर जिताए हैं।

 जैसी राइडर IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलते हैं। दिल्ली की टीम ने इसी साल उन्हें करीब एक करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा था। राइडर आईपीएल की तैयारी के लिए शुक्रवार को भारत आने वाले थे।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button