दिल्ली

आखिर राम सिंह ने तिहाड़ में कैसे लगाई फांसी

दिल्ली गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह की फांसी पर सवाल उठने लगे हैं। राम सिंह की फांसी के तरीके, मनोदशा और हालात को लेकर कई सवाल उठे हैं।

तिहाड़ जेल अधिकारियों का कहना है कि 33 वर्षीय राम सिंह ने अपने कपड़ों को सेल की ग्रिल में फंसाकर फांसी लगाई। राम सिंह की निगरानी के लिए एक विशेष गार्ड की नियुक्ति की गई थी। इसके अलावा सेल में कई और कैदी भी रहते थे। हालांकि उस घटना के समय कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था।

अधिकारियों ने बताया कि राम सिंह का आचरण बेहद हिंसात्मक था। उसमें आत्महत्या की प्रवृत्ति भी देखी गई थी, इसलिए उसे ‘सुसाइड वाच’ पर रखा गया था।

राम सिंह की हत्या की गईः पिता
वहीं राम सिंह के पिता मांगे लाल ने कहा है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। यह खुदकुशी नहीं है। हत्या के बाद उसके कपड़े फाड़ दिए गए। पहले भी जेल में मारपीट होती थी। उसने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। हालांकि मांगे लाल ने माना कि दिल्ली गैंगरेप की घटना से वह बेहद शर्मिंदा था।

इधर टीवी चैनलों के मुताबिक राम सिंह को रात 2 बजे तक अपने सेल में देखा गया था। तीन कैदियों ने उसे टहलते हुए देखा था।

‘राम सिंह को मालूम था, वह नहीं बचेगा’
इधर दिल्ली गैंगरेप की पीड़िता के भाई ने कहा, ‘उसे मालूम था कि वह किसी भी स्थिति में बचने वाला नहीं है, क्योंकि हमारा केस काफी मजबूत था। मुझे उसके आत्महत्या करने से कोई खास संतोष नहीं हुआ क्योंकि मैं उसको सार्वजनिक रूप से फांसी दिए जाने का पक्षधर था। एक दरिंदे का अंत हुआ और मुझे उम्मीद है कि शेष रह गए आरोपियों को भी शीघ्र ही मृत्युदंड दिया जाएगा।’

वकील ने साजिश की आंशका जताई
राम सिंह के वकील वीके आनंद ने राम सिंह की फांसी को साजिश बताया है। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की है।

वीके आनंद ने एक निजी टीवी चैनल को बताया कि आखिर कोई कैदी तिहाड़ जेल में आत्महत्या कैसे कर सकता है? जब उसे दी जाने वाली हर चीज की जांच की जाती है तो फिर ऐसी असुरक्षा कैसे? प्रशासन को यह जांच करनी चाहिए कि उसने फांसी क्यों लगाई। कहीं उसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है।

उल्लेखनीय है कि दिल्‍ली गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल नंबर-3 में सोमवार सुबह करीब पांच बजे खुद को फांसी लगा ली। इस घटना के बाद बाकी चार आरोपियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय ने 24 घंटे के भीतर तिहाड़ जेल प्रशासन से राम सिंह की खुदकुशी की रिपोर्ट मांगी है।

NCR Khabar Internet Desk

एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045 / 9654531723 पर व्हाट्सएप करें I हमारे लेख/समाचार ऐसे ही आपको मिलते रहे इसके लिए अपने अखबार के बराबर मासिक/वार्षिक मूल्य हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है और उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे

Related Articles

Back to top button