खेल

LIVE: लंच से लौटते ही गिरा कंगारुओं का तीसरा विकेट

चेन्नई. एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट गंवा कर 131 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डेविड वार्नर और कप्तान क्लार्क मौजूद हैं।

लंच के बाद अश्विन ने किया तीसरा वार

दूसरे सेशन के पहले ही ओवर में भारतीय टीम को सफलता मिली। शेन वाटसन 28 रन (3 चौके) बना कर अश्विन की गेंद पर LBW जज किए गए। अश्विन की फिरकी ने कंगारुओं को उलझा दिया है।

वार्नर का पचासा

दो जीवनदान मिलने के बाद डेविड वार्नर ने बेहतरीन अर्धशतक पूरा किया।

दूसरा विकेट

आर अश्विन ने फिर से फिरकी का कमाल दिखाते हुए क्रीज पर नए आए फिलिप ह्यूग्स को क्लीन बोल्ड किया। अपने घरेलू मैदान पर पहला टेस्ट खेल रहे अश्विन फॉर्म में लौटते दिख रहे हैं। ह्यूग्स महज 6 रन बना कर पवेलियन लौटे।

पहला विकेट
ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 64 रन के स्कोर पर गिरा। ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने कंगारू ओपनर ऐड कोवन को अपने जाल में फंसा कर स्टंप आउट किया। 11वें ओवर में डेविड वार्नर की स्टंपिंग मिस करने वाले कप्तान धोनी ने इस बार कोई गलती नहीं की।
कोवन 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 29 रन बना कर आउट हुए।
धोनी ने मिस की स्टंपिंग

11वें ओवर में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वार्नर को दूसरी लाइफ लाइन दी। अश्विन के ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी स्टंपिंग का चांस मिस कर गए।

वीरू ने टपकाया कैच

9वें ओवर में ऑस्ट्रेलियन ओपनर डेविड वार्नर को जीवनदान मिला। 18 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे वार्नर ने आर अश्विन की टर्न होती गेंद पर एक शार्प कैच उछाला। पहली स्लिप पर खड़े सहवाग ने उसे टपका कर एक मौका गंवा दिया।

पदार्पण कर रहे भुवनेश्वर कुमार ने इशांत शर्मा के साथ नई गेंद की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने मैच का पहला ओवर डाला।

टॉस – ऑस्ट्रेलिया ने  पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button